Monday, October 19th, 2026

पहले से स्थगित ओलंपिक को सुरक्षित तरीके से कराएँगे आयोजित : प्रधानमंत्री योशिहिदे

टोक्यो
जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने भरोसा दिलाया कि कोराना वायरस महामारी को नियंत्रित कर पहले से स्थगित ओलंपिक को सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जाएगा।

संसद के नए सत्र के अपने भाषण में सुगा ने कहा कि वायरस को नियंत्रित करने के लिए सरकार जुर्माने और मुआवजे के प्रावधान के साथ कानून संशोधित करेगी। सुगा ने कहा कि उनकी सरकार का फरवरी के आखिर में टीकाकरण शुरू करने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि ओलंपिक का आयोजन 'कोरोना वायरस के खिलाफ मानव की जीत का प्रतीक होगा।' उन्होंने कहा, 'हमारे पास संक्रमण को रोकने के पूर्ण उपाय होंगे। हम खेलों के आयोजन के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें जो पूरे विश्व में उम्मीद और साहस प्रदान कर सके।'

हाल ही में एक जनमत में भाग लेने वाली जापान की 80 प्रतिशत जनता ने ओलंपिक आयोजन के खिलाफ मत दिया था, जिसके बाद इसके आयोजन पर सवाल उठने लगे थे।

 

#ओलंपिक#प्रधानमंत्री योशिहिदे

Source : Agency

पाठको की राय